फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: बेतिया में बहन के घर से लौट रहा युवक सड़क हादसे में घायल, इलाज के दौरान मौत

Tue, 27 Aug 2024 04:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया/पूर्णिया

सार

बेतिया में बहन के घर से लौट रहा युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पूर्णिया जिले में स्कार्पियो की टक्कर से ठेकेदार की मौत हो गई और उसका साढू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना बगहा जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा बंजरिया की है। मृतक की पहचान बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा बंजरिया गांव निवासी रामचंद्र राय के पुत्र अशोक राय 40 वर्षीय के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई सुरेंद्र राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को अशोक अपनी बहन के घर डुमरी थाना क्षेत्र के खेरवा टोला गया हुआ था। देर शाम लौटने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और फरार हो गया। घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। वहीं, मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

अस्पताल नाका थाना प्रभारी रामकुमार पासवान ने बताया कि घायल युवक के मौत की जानकारी संबंधित थाने को दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पूर्णिया में स्कार्पियो की टक्कर से ठेकेदार की मौत
पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार ठेकेदार और उसके साढू को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई और साढू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो का चालक फरार हो गया।



मृतक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के धरहर जमुनिया गांव निवासी तिलो महतो के बेटे सचित कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल साढू विकास कुमार के. नगर थाना के प्रसादपुर गांव का रहने वाला है। सचित कुमार आज गाजीपुर जाने वाले थे और अपने साढू को लेने के लिए बाइक लेकर के. नगर प्रखंड के प्रसादपुर गांव गए थे। वापसी में सरसी के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सचित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने घायल को जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंची है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हुई है और एक युवक घायल है। पुलिस के तत्परता के कारण घायल युवक को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें