फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इंडो नेपाल बॉर्डर के नजदीक एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, इलाके में फैली सनसनी

Sun, 23 Jun 2024 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: परसा जिला नेपाल के पोखरिया क्षेत्र के इंस्पेक्टर राजन ढकाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि युवक की मौत कैसे हुई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया के इंडो नेपाल बॉर्डर के दशावता गांव के पास एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना रविवार की शाम की है। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी दिवंगत मोहन महतो के बेटे रामप्रवेश महतो (35) के रूप में की है। युवक की शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि युवक पालदारी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। लोगों द्वारा यह भी कयास लगाया गया कि युवक शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए गिर गया है और उसकी मौत हो गई। युवक नेपाली शराब पीने के लिए आया होगा। हालांकि शराब पीने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक ने पैंट और शर्ट पहना है। उसकी चप्पल सड़क पर से खेत में गिरते हुए नीचे खेत में चली गई है। युवक के मुंह से खून निकला मिला। कुछ लोगों द्वारा युवक के पैर टूटने की भी आशंका जाहिर की गई है।
विज्ञापन


इधर, परसा जिला नेपाल के पोखरिया क्षेत्र के इंस्पेक्टर राजन ढकाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि युवक की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले में गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें