मुजफ्फरपुर जिले में उस समय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब चलती हुई मरीजों की एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते-देखते धू-धू कर एंबुलेंस जलने लगी और आग को देखकर एंबुलेंस चालक ने मौके पर कूदकर अपनी जान बचाई।
मामला कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा एनएच-28 की बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद से मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निश्मन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया है। घटना के बाद मौके पर बनी अफरा-तफरी की स्थिति। हालांकि एंबुलेंस में कोई भी मरीज नहीं होने के कारण कोई भी घटना नहीं हुई है। अस्पताल के पास इस दौरान अचानक एंबुलेंस में लगी आग से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें: 12 साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- मारकर तालाब में फेंक दिया
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक शहर की ओर से एंबुलेंस आ रही थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस में आग लग गई। आग के लगने के बाद मौके पर एंबुलेंस चालक ने कूदकर अपनी जान को बचाया और फिर उसके बाद मौके पर अस्पताल के कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाए जाने का अपने स्तर प्रयास किया गया। उसके बाद मामले की जानकारी अग्निश्मन विभाग को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची अग्निश्मन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई भी मरीज नहीं था और एक बड़ा हादसा टल गया है। घटना का कारण एंबुलेंस की एसी में लगी हुई शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
यह भी पढ़ें: DRM विनय श्रीवास्तव बोले- समस्तीपुर रेलमंडल के 4 स्टेशन जून तक अमृत भारत योजना के तहत बनकर होंगे तैयार