फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेमिका को बुर्का पहनाकर कोर्ट में शादी करने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, जमकर हुआ बवाल

Wed, 16 Apr 2025 08:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Couple Reached Court: एक प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए कोर्ट में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने प्रेमिका को बुर्का पहनाकर ले गया था। मामले को लेकर खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस और प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले की सिविल कोर्ट में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जब एक लड़की को बुर्का पहनाकर शादी करने के लिए एक प्रेमी जोड़ा कोर्ट में आ गया। बताया जा रहा है कि नोटरी के ग्राउंड पर शादी की कार्रवाई हो रही थी। मामले की भनक अचानक ही कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोगों को लग गई। उसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


इस दौरान शादी करवाने वाले लोग और अधिवक्ता ने इसका विरोध किया और खूब नोक-झोंक हुआ। दोनों में मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव करते हुए कोर्ट के हाजत में रखा गया है। मामले में नगर थाना की पुलिस को जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी...तीन दोस्तों का एक लड़की पर आया दिल, एकतरफा प्यार में 10वीं के छात्र की हत्या
विज्ञापन


यह बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के रहने वाले एक लड़का और लड़की अचानक कोर्ट में आए और दोनों नोटरी के ग्राउंड पर शादी करने के लिए पहुंचे हुए थे। लड़की मुस्लिम समुदाय की बुर्का पहने हुई पहुंची हुई थी, जिसके बाद कुछ लोग भड़क गए थे। अचानक इसकी जानकारी लड़की के जान पहचान वाले को लग गई, जिसके बाद मौके पर कोर्ट में भारी हंगामा शुरू हो गया था।

देखते-देखते कोर्ट में मारपीट शुरू हो गई। हिंदूवादी संगठन के लोगों का कहना है कि कोर्ट में जिस लड़की को गलत तरीके से शादी करवाई जा रही थी, वह लड़की हिंदू समाज की लड़की है और उसको बुर्का पहनाया गया था। यह कुछ और नहीं बल्कि लव जिहाद का मामला है। इस मामले में कार्रवाई किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आग लगने से चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत, 20 से अधिक घर जले, इस वजह से हुआ हादसा

इस मामले में अधिवक्ता कमलेश कुमार ने कहा कि कोर्ट के अंदर शादी के लिए जो नियम हैं, उसका उल्लंघन किया जा रहा था। प्रथम दृष्टया मामला लव जिहाद का है। क्योंकि हिंदू लड़की को बुर्का पहना करके कोर्ट में लाया गया था। यह पूर्णतया गलत है और इसमें कोर्ट में शादी का नियम है, उसका उल्लंघन है। क्योंकि गलत दस्तावेज और नोटरी के ग्राउंड पर शादी कर रहे थे। जबकि कोर्ट में इस तरह का शादी का नियम नहीं है। प्रथम दृश्य मामला लव जिहाद का है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें