फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ‘पिता जी के न रहने पर नित्यानंद राय से मिल रहा सहयोग’, जानें ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री चिराग

Mon, 21 Oct 2024 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News: हाजीपुर में चिराग पासवान ने कहा कि एक समय था जब हमारे पिता इसी कुर्सी पर बैठकर दिशा की बैठक में शामिल हुआ करते थे। यह एक ऐसी लोकसभा है जहां हमारे भगवान, हमारे पिता के नाम से जानी जाती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर में अपने पिता और पूर्व सांसद रामविलास पासवान को याद करते हुए एक बार फिर से भावुकता का इजहार किया। यह घटना हाजीपुर के डीएम सभागार में आयोजित दिशा की बैठक के दौरान हुई। इसमें वैशाली जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि, विधायक, अधिकारी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हुए।

विज्ञापन

 
पिता के प्रति व्यक्त किया सम्मान
बैठक के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बात कर अपने पिता की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हमारे पिता इसी कुर्सी पर बैठकर दिशा की बैठक में शामिल हुआ करते थे। यह एक ऐसी लोकसभा है जहां हमारे भगवान, हमारे पिता के नाम से जानी जाती है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक भावुक क्षण था और वे अपने पिता द्वारा स्थापित कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने का प्रयास कर रहे हैं।
 
नित्यानंद राय का सहयोग
चिराग पासवान ने कहा कि जब उनके पिता जीवित थे, तब उन्हें उनका समर्थन प्राप्त था। चिराग ने कहा कि अब उनके न रहने पर नित्यानंद राय से सहयोग मिल रहा है। वह हर विषय को समझते हैं और हमें जानकारी देते हैं। उनका समर्थन हमें वही मजबूती प्रदान करता है, जो मेरे पिता दिया करते थे।
विज्ञापन

 
दिशा की बैठक में चर्चा
दिशा की बैठक में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। चिराग पासवान ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारा जिला एक से पांच में है, लेकिन हमारा लक्ष्य इसे पहले स्थान पर लाना है। बैठक में जल जमाव, सड़क जाम, सड़क मरम्मत कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
 
चिराग पासवान ने कहा कि एक सांसद के रूप में अपने क्षेत्र के विकास के लिए सोचना उनका दायित्व है। चिराग पासवान ने यह भी कहा कि वह अपने पिता की सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में सभी संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें