फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी ट्रैफिक पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप, पोस्टमास्टर ने घूस लेने का वीडियो बनाकर खोला राज

Mon, 23 Sep 2024 03:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घूस लेने का आरोपी पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के कारगिल चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर जुर्माने के नाम पर अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप सामने आया है। मेजरगंज के पोस्टमास्टर उपेंद्र कुमार सिंह ने एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसका वीडियो भी बनाया है। यह घटना तब हुई जब उपेंद्र कुमार एक निजी काम से शहर के कारगिल चौक पर आए थे और वाहन जांच के दौरान उनकी गाड़ी को रोककर जुर्माने की मांग की गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार के दिन पोस्टमास्टर उपेंद्र कुमार अपनी गाड़ी के साथ कारगिल चौक पहुंचे थे। जब एक पुलिस अधिकारी अजीत कुमार ने उनकी गाड़ी को रोककर जांच शुरू की। गाड़ी से संबंधित कागजात दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी ने उनकी गाड़ी का प्रदूषण प्रमाणपत्र (पॉल्यूशन) फेल होने का हवाला देकर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की धमकी दी।
 
पोस्टमास्टर ने पुलिस अधिकारी से उचित चालान काटने की बात की, लेकिन पुलिसकर्मी ने उनसे दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस दौरान उपेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मी को रिश्वत की रकम दी और चुपके से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन

 
तकरार के बीच, पुलिस अधिकारी ने उपेंद्र से कहा कि प्रदूषण प्रमाणपत्र फेल होने के कारण 11 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा और अगर बहस करेंगे तो यह 15 हजार रुपये तक बढ़ जाएगा। जब उपेंद्र कुमार ने पोस्टमास्टर होने की बात कही तो पुलिसकर्मी ने जुर्माना कम करने का प्रस्ताव दिया और पांच हजार रुपये में मामला रफा-दफा करने की बात कही।


 
वहीं, पुलिसकर्मी ने उपेंद्र को गाड़ी थाने ले जाने और केस दर्ज करने की धमकी भी दी। परेशान पोस्टमास्टर ने पहले 500 रुपये देने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी ने मना कर दो हजार रुपये की मांग की। आखिर में उपेंद्र कुमार ने दो हजार रुपये देकर मामले को खत्म किया और पुलिसकर्मी का रिश्वत लेने का वीडियो बना लिया।
 
इस मामले की शिकायत उपेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों से की है। ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस घटना के बाद शहर में अवैध वसूली के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस के ऐसे भ्रष्टाचार से आम जनता का विश्वास टूटता जा रहा है और प्रशासन से दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें