वैशाली में बकरी से सामूहिक कुकर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
वैशाली से एक बकरी से हैवानियत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती बकरी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, यह बकरी गर्भवती थी और बारी-बारी से कुकर्म किए जाने की वजह से वह लहूलुहान हो गई। वहीं, बकरी के चीखने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग झाड़ियों के पास पहुंचे तो उन्हें देख आरोपी वहां से भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को वहीं पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सोनू कुमार बताया। आरोपी सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने और उसके दो साथियों ने ताड़ी पी थी। फिर नशे में उन लोगों ने यह घिनौनी करतूत की। वहीं, पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।