फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: चिराग पासवान ने झारखंड में एक सीट मिलने पर क्या कहा? पिता के समय को भी किया याद

Sat, 19 Oct 2024 08:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News: चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में एनडीए के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। इस बार हमें एनडीए में उतनी सीटें मिलेंगी जितनी हमें उम्मीद है। अपने पिता का भी जिक्र किया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झारखंड में जितनी सीटों की उम्मीद है, उतनी सीटें एनडीए गठबंधन में मिलेंगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी को एनडीए से कोई नाराजगी नहीं है।

विज्ञापन

 
चिराग पासवान रविवार को पूर्व मध्य रेल के जोनल कार्यालय में डाक विभाग द्वारा आयोजित टिकट प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा छठ पर्व की झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें चिराग पासवान ने भी भाग लिया। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उत्साह को बढ़ाया।
 
झारखंड चुनाव में एनडीए की जीत का दावा
चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में एनडीए के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पिता दिवंगत रामविलास पासवान 2014 में झारखंड विधानसभा चुनाव में भी एक सीट से चुनाव लड़े थे। इस बार भी हमें एनडीए में उतनी सीटें मिलेंगी जितनी हमें उम्मीद है। पासवान ने यह भी कहा कि झारखंड में एनडीए की जीत निश्चित है और वे सरकार बनाने का दावा भी करते हैं।
विज्ञापन



 
जहरीली शराब से हो रही मौतों पर जताया दुख
बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों पर चिराग पासवान ने दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है और कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग अवैध शराब और जहरीली शराब के व्यापार में शामिल हैं, उन्हें पकड़ने के लिए सरकार और पुलिस लगातार काम कर रही हैं।
 
चिराग ने यह भी कहा कि अगर इस मामले में प्रशासन की लापरवाही सामने आती है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद इस घटना पर नजर रख रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें