फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : हॉस्टल में मिली छात्रा की लाश, पुलिस ने कहा आत्महत्या; वजह भी बताई, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

Thu, 01 Aug 2024 10:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : हॉस्टल में एक छात्रा की लाश मिलने पर पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। फिर एक कहानी भी सुनाई। लेकिन पुलिस के इस कहानी पर मां को भरोसा नहीं। उनका कहना है कि रात में उससे अच्छी तरह से  बात हुई थी। फिर ऐसा क्यों हुआ ? यह आत्महत्या नहीं, हत्या है।  
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा का शव मिला। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक गर्ल्स हॉस्टल के कमरा संख्या 11 की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी पहुंची 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शिव शंकर पथ स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम को एक छात्रा का संदिग्ध स्थिति में कमरे में शव मिलने की सूचना मिली।  घटना की सूचना हॉस्टल के संचालक के द्वारा छात्रा के परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हॉस्टल के बंद कमरे को खुलवाकर छात्रा के शव और कमरे की जांच की गई। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि छात्रा की हत्या करके फंदे से लटका दिया गया है।
 

जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मृतका पर चोरी का लगा था आरोप 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतका छात्रा मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह मई महीने से होस्टल में रह रही थी। पुलिस का यह भी कहना है कि जांच में यह भी बात सामने आई कि कुछ महीने पहले छात्रा पर दूसरी छात्रा के द्वारा चोरी का आरोप लगाया गया था, जिस वजह से अन्य छात्रा उसे चोर कह कर संबोधित करती थी।
 
विज्ञापन

पुलिस के द्वारा पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मां ने कहा हत्या कर लटकाया गया है 
घटना के संबंध में हॉस्टल में साथ रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह क्लास करने गई थी। लोटी तो कमरा बंद था। शक होने पर खिड़की से देखा तो फंदे से लटकी हुई दिखी। इस बात की सूचना तुरंत वार्डन को दी गई। लेकिन छात्रा की माँ का कहना है कि कल रात में उससे बात हुई थी। सब ठीक-ठाक था। सुबह के बाद दिन में कॉल किया तो कोई जबाब नही मिला, तो वह आज होस्टल के संचालक के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। शव देख कर लगता है कि उसकी हत्या कर उसे लटका दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें