फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी में साइकिल स्टोर में लगी भीषण आग; बारिश भी नहीं थाम सकी लपटें, लाखों का सामान जलकर खाक

Sat, 28 Sep 2024 09:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: दुकान मालिक राजू ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये की साइकिल और अन्य सामग्री नष्ट हो गई है। फिलहाल प्रशासनिक टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के वक्त का दृश्य और आग बुझाने की कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे बेला थानाक्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में शुक्रवार रात एक साइकिल स्टोर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के समय बारिश हो रही थी, लेकिन आग इतनी तेज थी कि स्टोर से धुआं और लपटें निकलते देख आसपास के लोग सतर्क हो गए।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसएसबी को सूचना दी। उसके बाद बेला थाना पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। बेला थाने की दमकल गाड़ी भी तुरंत पहुंची। फिर एसएसबी, पुलिस, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि आसपास के लोग डर गए थे कि कहीं यह अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में न ले ले।
 
हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसका संभावित कारण माना जा रहा है। दुकान मालिक राजू ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये की साइकिल और अन्य सामग्री नष्ट हो गई है। फिलहाल प्रशासनिक टीम मामले की जांच कर रही है, ताकि आग के वास्तविक कारण का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें