फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़; दो बदमाशों को लगी गोली, कई घटनाओं में रहे शामिल

Wed, 20 Mar 2024 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में थाने ले जाने के दौरान पुलिस पुर हमला कर अभिरक्षा से दो अपराधी फरार हो गए थे। इस बाद सर्च अभियान के दौरान रात करीब दो बजे मेडिकल ओवरब्रिज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत दोनों घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों को गोली है। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ओल्ड जीरो माइल के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान की। दरअसल, देर रात को पकड़े जाने के बाद दोनों बदमाश पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। लेकिन अहियापुर थाना क्षेत्र में तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, एसकेएमसीएच में देर रात इलाज के बाद थाने लाने के दौरान जीरोमाइल के पास बदमाश सचिन और संतोष पुलिस पर हमला कर वाहन से कूदकर फरार हो गए थे। दोनों के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर एसएसपी राकेश कुमार, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित सिकंदरपुर और अहियापुर पुलिस के साथ पहुंचे। फिर सर्च अभियान शुरू कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि रात करीब दो बजे मेडिकल ओवरब्रिज के पास ही पुलिस का बदमाशों से आमना-सामना हो गया, फिर एक घंटे तक मुठभेड़ चली। बदमाशों के फायरिंग करने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों अपराधियों के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें