मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग में भागे लड़के और लड़की को लड़की पक्ष के लोगों ने पकड़ा और फिर कमरे में बंद किया। मामले में पुलिस को सपना की बात कही। वहीं, अचानक रहस्यमयी ढंग से लड़का यानी प्रेमी गायब हो गया। लड़के पक्ष के लोगों का आरोप है कि लड़के की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी बिंदुओ की जांच की जा रही है। मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है।
दरअसल, गुरुवार देर शाम को प्रेम-प्रसंग में फरार प्रेमी युगल को प्रेमिका के घर वालों ने पकड़ा और फिर घर में बंद कर दिया। उसके बाद लड़के पक्ष के लोगों को यह बताया गया कि पुलिस को सौंपा जाएगा। लेकिन जब शुक्रवार सुबह लड़के पक्ष के लोग घर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किए और यह आरोप लगाया कि लड़के की हत्या कर दी गई है। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, लड़की पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
दरअसल, मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर भोपत गांव के रहने वाले रामनंदन मुखिया के बेटे संतोष सहनी का उसी गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चलता था। दोनों बीते दिनों घर से फरार हो गए थे, जिसको लेकर बरियारपुर थाने में लड़की के परिजनों के द्वारा आवेदन भी दिया गया था। उसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों को रिकवर भी कर लिया और अपने यहां पर ले आए। फिर फैसला हुआ था कि सुबह में दोनों को पुलिस के हवाले कर देना है। लेकिन जब सुबह हुई तो लड़का गायब था। मामले को लेकर लड़के पक्ष के लोगों ने अब लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी है।
पूरे मामले में बरियारपुर थाना की SHO चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में भागे हुए लड़के और लड़की की सूचना मिली थी, जिसमें लड़की पक्ष के द्वारा दोनों को पकड़ा गया था और इसके बाद से गायब हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। अभी फिलहाल पुलिस लड़की के माता-पिता को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। गायब हुए लड़के की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।