केंद्रीय बजय 2024 को लेकर मुजफ्फरपुर बीजेपी कार्यालय में केंद्र सरकार में जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री राजभूषण निषाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बिहार के चौमुखी विकास का बजट है। इस बजट से बिहार की न सिर्फ आर्थिक, सामाजिक बल्कि सांस्कृतिक विकास की रफ्तार बढ़ेगी। इसके बाद उन्होंने केंद्र की सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और पीएम मोदी का आभार प्रकट किया।
केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि ने बीते दिनों वित्तमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट भारत के ही नहीं, बल्कि बिहार के विकास कार्य के लिए अब तक का ऐतिहासिक बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में बिहार का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें 58 हजार करोड़ का बजट दिया गया है, जिससे बिहार के अलग-अलग क्षेत्र के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। इसी के कारण बिहार के हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार को गति मिलेगी। बजट में बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य योजना है तो वहीं उद्योग के लिए अलग-अलग बढ़ाकर फंड दिया गया है। इसके अलावा बिहार राज्य को तीन एक्सप्रेस वे मिले हैं, जिसमें कि पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे भी शामिल है। इसके बन जाने से मात्र दो घंटे में दूरी मिटेगी और एक साथ कई जिलों में इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा सीमांचल और अन्य क्षेत्र के लिए दिया जाएगा, ताकि कोसी और अन्य जगहों को लाभ मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट से बिहार के हर कोने-कोने को सड़कों के जरिए जोड़ने की योजना है और यह मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, थर्मल पॉवर 2400 मेगावाट का प्लांट का एक बड़ा प्लान है। इस दिशा में कार्य चल रहा है और 1020 एकड़ जमीन का अधिग्रण कर लिया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने का भी बजट दिया है। विशेष रूप से बिहार के कई क्षेत्र को वृहत पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। बौद्ध दर्शन धम्म और जैन धर्म को जोड़ने के साथ ही इसके लिए सर्किट बनाए जाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। साथ ही बाढ़ का दंश झेलने वाली बिहार में भी इस समस्या से निजात के लिए 11,500 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। ताकि इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में काम किया जा सके। इसके साथ ही बाढ़ को लेकर पुनर्वास और अन्य कार्य को करने में सहूलियत हो सके। पूरे बिहार में अब नए मेडिकल कॉलेज एयरपोर्ट और अन्य कार्य भी किया जाएगा, ताकि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कार्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन करने वाला बजट है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की यूपीए सरकार द्वारा बिहार के कोटे में कटौती की गई, अब इसे हम भरपाई कर रहे हैं। इसके साथ ही अब हमने 2014 से लेकर 2024 तक बजट की राशि को पांच गुणा कर दिया है, ताकि देश के आर्थिक विकास में गति मिल सके। पहले की सरकार में जहां बजट महज दो लाख करोड़ हुआ करता था, अब यह 14 लाख करोड़ का बजट किया गया है। यानी यह बजट नहीं, बल्कि विकसित भारत बनाने के लक्ष्य का बजट है।