फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ईंट भट्ठे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किशोरी का शव; रात को घर से निकली, फिर न लौटी

Fri, 12 Apr 2024 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: हथौड़ी थाना प्रभारी मो. आलम ने बताया कि एक लड़की का शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी का शव ईंट की चिमनी के पास संदिग्ध हालत में मिला। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। यह मामला जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के आसमानपुर गांव का बताया जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, देर रात को किशोरी अपने घर से निकली और घर नहीं लौटी। उसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। आज सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि एक लड़की का शव चिमनी के पास पड़ा हुआ है। उसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ जुटने लगी।

विज्ञापन


इसके ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद जुट गई। वहीं, परिजन ने बताया कि देर रात को अपने घर से निकली हुई थी और पूरी रात घर नहीं लौटी। आज सुबह जानकारी मिली कि खेत में शव मिला है, जिसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे और पहचान की है।
विज्ञापन

 
पूरे मामले में हथौड़ी थाना प्रभारी मो. आलम ने बताया कि एक लड़की का शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को हम कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें