फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अचानक आग का गोला बनी कार, अंदर बैठे लोगों ने भागकर बचाई जान, कई मोटरसाइकिलों को पहुंचा नुकसान

Tue, 23 Apr 2024 01:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: अग्निशमन विभाग के फायर मैन ने बताया कि फोन से सूचना मिली थी कि शहर के अति व्यस्त आमगोला रोड के पास एक विवाह भवन के पास कार में आग लगी हुई है। उसके बाद मौके पर पहुंचे तो कार आग का गोला बन चुकी थी।
विज्ञापन
कार में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में देखते ही देखते एक कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला रोड के पास एक विवाह भवन के पास की है। घटना देर रात 12 बजे हुई। जब लोग कार में बैठकर जाने लगे, तभी अचानक आग लग गई। इसके तुरंत बाद कार में सवार लोगों ने जल्दी से उतरकर और दूर भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब एक घंटा लगा, जिसमें एक अग्निशमन विभाग के MT1 वाहन को लगाया गया। इस दौरान आसपास के लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। आग पर काबू पाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने के बाद कुछ लोग इधर-उधर भागकर बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग तेज होती हुई चली गई। फिर अग्निशमन विभाग द्वारा कार में लगी आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कार के पास खड़ी दो बाइक को भी नुकसान पहुंचा।
 
मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के फायर मैन ने बताया कि फोन से सूचना मिली थी कि शहर के अति व्यस्त आमगोला रोड के पास एक विवाह भवन के पास कार में आग लगी हुई है। उसके बाद मौके पर पहुंचे तो कार आग का गोला बन चुकी थी। एक घंटे में आग को बुझा लिया गया है। कार का नुकसान हुआ है और इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्रथम दृष्ट्या कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें