फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पेड़ काटने की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने किया हमला, पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

Mon, 10 Jun 2024 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: महिला पुलिसकर्मी ज्योति कुमारी ने बताया कि उन पर और उनकी टीम पर हमला हुआ और उन्हें बंधक बनाया गया। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में पेड़ काटने की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। उसके बाद पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया गया। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। यह घटना बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के बभनी गांव के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुछ लोग पेड़ काट रहे थे, जिसकी शिकायत पर नरकटियागंज से डायल-112 की टीम पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। साथ ही लाठी-डंडों के बल पर उन्हें लगभग एक घंटे तक बंधक बना कर रखा। महिला पुलिस पदाधिकारी को भी बंधक बना लिया गया। घटना के बाद घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हालांकि की घटना के बाद कुछ लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में गहनता से जांच-पड़ताल करते हुए दोषियों पर कार्रवाई के लिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

 
महिला पुलिसकर्मी ज्योति कुमारी ने बताया कि उन पर और उनकी टीम पर हमला हुआ और उन्हें बंधक बनाया गया। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने लकड़ी और साइकिल से चार तरफ से घेर दिया। तब हम लोगों ने थानाध्यक्ष अनंत राम को फोन किया। उसके बाद वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें