राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रचंड गर्मी में कई जिलों में सरकारी स्कूल खोल दिए गए। झुलसा देने वाली गर्मी में बच्चे जब स्कूल पहुंचने तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगे। कुछ छात्राएं बेहोश होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कई स्कूल के शिक्षकों की भी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, खगड़िया में एक, शेखपुरा और बांका में पांच, जमुई में चार, पटना के बिहटा में एक और बक्सर में एक बच्चे की तबीयत की बिगड़ गई। कुछ बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। जो प्राथमिक उपचार के बाद ठीक नहीं हुए उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि 40 से 45 डिग्री तापमान में स्कूल खोलने का निर्णय गलत था। शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से ले। बक्सर में एक बच्ची को खटिया पर लेटा कर अस्पताल ले जाना पड़ा। इन चीजों पर बिहार सरकार गंभीरता से ध्यान दें।
10 दिन तक स्कूल बंद करने का दिया गया था आदेश
वहीं खगड़िया के मानसी प्रखंड स्थित पश्चिमी ठाठा पंचायत के व्यख्तियापुर मध्य विधालय की एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। इस घटना के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। घंटो प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की बेहोशी टूटी तो विधालय के शिक्षकों के जान में जान आई। विधालय के वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया की वर्ग छह की छात्रा पुजा कुमारी अचानक बेहोश हो गई थी। जिसे उपचार के बाद उसके घर भेजा गया है। बता दें कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 10 दिनों तक सरकारी और निजी विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया था। जिसके बाद 10 जून (सोमवार) को विद्यालय का संचालन किया गया। लेकिन भीषण गर्मी में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सो
सारण में डायरिया से दर्जनों लोग हो रहे बीमार
अत्यधिक धूप होने और लू लगने के कारण शरीर का ताप जहां बढ़ जा रहा है। वहीं लूज मोशन, उल्टी, पेट दर्द, बुखार, प्यास सहित कई अन्य प्रकार की शिकायतों वाली मरीजों की संख्या में इज़ाफा होना शुरू हो गया है। रविवार को रिविलगंज में दर्जनों लोग डायरिया ग्रस्त हो गए हैं। जिनका उपचार सरकारी अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में चल रहा है। स्थानीय क्षेत्र में डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक हुई बढोत्तरी एवं पीड़ितों की हालात देख स्थानीय लोग भयाक्रांत हो गए है। स्थानीय रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में डायरिया से गोदना मुहल्ला निवासी पंकज पंडित की 32 वर्षीय पत्नी किरण देवी, अब्बास खान के पुत्र 15 वर्षीय पुत्र शाहिद खान एवं 65 वर्षीय प्रभुनाथ राय की मृत्यु डायरिया से होना बताया जा रहा है। इस संबंध में रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि इधर के दिनों में रिविलगंज में डायरिया मरीजों की संख्या में काफी बढोत्तरी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिविलगंज में प्रतिदिन करीब पांच- छह दर्जन डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। गोदना स्थित सामुदायिक भवन में स्थानीय अस्पताल द्वारा शिविर लगाकर इलाज किया जा रहा है। वही तीन डायरिया पीड़ित व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई है। हालांकि सबसे ज्यादा मरीज रिविलगंज शहर के गोदना तथा आसपास क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
राज्य के इन भागों में हीट वेव का रेल अलर्ट जारी
राज्य में लगातार बढ़ते हीट वेव और लू (उष्ण लहर) को देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भागों के एक दो स्थानों पर हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का मानना है कि 10 जून से 14 जून के बीच हीट वेव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन से दिए गए निर्देश का पालन अवश्य करें। जहां तक हो सके 12:00 बजे दिन से 3:00 तक धूप में ना निकले। अगर अति आवश्यक कार्य हो तो पानी लेकर साथ निकले एवं बदन पर कपड़े से ढक के और आंख के बचाव के लिए यथासंभव चश्मा का इस्तेमाल करें।