फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sun, 16 Jun 2024 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने धनवंत कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक धनवंत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक धनवंत कुमार (फाइल) तथा रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला रविवार की देर रात्रि मैनाटांड़ बेतिया मुख्य पथ के पूर्वी पकुहवा गांव के पास का है। मृतक युवक की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी कलिका प्रसाद के बेटे धनवंत कुमार (27) के तौर पर की गई है। जबकि घायल युलक रमपुरवा के ही निवासी नारायण प्रसाद कुशवाहा का बेटा बलिराम कुशवाहा बताया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के सगरौवा गांव में छत की ढलाई में काम करके धनवंत कुमार और बलिराम कुशवाहा रविवार की देर रात एक ही बाइक से अपने घर रमपुरवा लौट रहे थे। तभी पूर्वी पकुहवा गांव के पास बेतिया की ओर जा रही एक पिकअप वैन से टक्कर हो गई। देर रात होने के कारण पिकअप वैन का चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। वहीं, सड़क पर घायल हो कर गिरे बलिराम कुशवाहा ने सहायता के लिए 112 पर फोन लगाया। उसके तुरंत बाद मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल धनवंत कुमार और बलिराम कुशवाहा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने धनवंत कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि धनवंत की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसको कौशल कुमार नाम का एक साल का बच्चा भी है। इधर, बलिराम कुशवाहा को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने धनवंत कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक धनवंत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त किया गया है। जबकि मौके से फरार पिकअप वैन चालक और गाड़ी की तालाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामले को लेकर पुलिस हर तरीके से जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

 
धनवंत कुमार की असमय हुई मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार के अपराह्न जैसे ही धनवंत कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। मृतक धनवंत के पिता कलिका प्रसाद, माता प्रभावती देवी, पत्नी किरण कुमारी, छोटा भाई रंजन कुमार, अरूण कुमार सहित अन्य परिजन बेसुध रोए जा रहे थे। माता प्रभावती देवी छाती पीट-पीट कर कह रही थी कि हे भगवान् ई का कर देहनी, हमरा लाल के हमरा से काहे छीन लेहनी। उधर, मृतक की पत्नी किरण कुमारी अपने एक साल के बेटे कौशल कुमार को गोद में लिए बार-बार बेहोश हो जा रही थी। पिता कलिका प्रसाद ने बताया कि धनवंत कुमार घर का कमाऊ बेटा था। उसी के कमाने पर घर का खर्चा चलता था। उसके न रहने से हमारे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें