फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली; गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती

Sat, 24 Feb 2024 02:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah Hindi News: घायल व्यक्ति के बेटे रामबाबू भगत ने बताया कि उसके पिता खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी हथियारबंद अपराधी बाइक से आए और उसके पिता जी को गोली मार दी। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत गोली लगने से घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधी घटना को अंजाम देकर फौरन मौके से फरार हो गए। यह घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के मिश्री टोला गांव की शुक्रवार की देर रात की है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मिश्री टोला गांव निवासी ललन भगत (50) के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

विज्ञापन

 
घायल व्यक्ति के बेटे रामबाबू भगत ने बताया कि उसके पिता खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी हथियारबंद अपराधी बाइक से आए और उसके पिता जी को गोली मार दी। रामबाबू ने बताया कि गोली उसके पिता के पेट में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए और चीखने चिल्लाने लगे। चीखने-चिल्लाने के बाद जब घर से बाहर अन्य परिजन निकले तो देखा कि वह खून से लथपथ थे। इसके बाद परिजन उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।
 
रामबाबू ने आगे बताया कि बेतिया से डॉक्टरों ने जीएमसीएच में इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। रेफर करने के बाद परिजन किसी निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


वहीं, गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। इधर, लौरिया थाना के प्रभारी अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस मामले में गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें