फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में 10 दिवसीय खादी मेला शुरू, एक छत के नीचे कई जिलों के हुनर से रूबरू हो सकेंगे लोग

Sat, 08 Jun 2024 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में 10 दिवसीय खादी मेला शुरू, एक छत के नीचे कई जिलों के हुनर से रूबरू हो सकेंगे लोग
Muzaffarpur: 10-day Khadi fair begins, people will be able to see skills of many districts under one roof
 
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरपुर में खादी मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुजफ्फरपुर में 10 दिवसीय खादी मेले का शुभारंभ हो गया है। यहां कई जिलों के खादी उत्पादों के सैकड़ों स्टॉल खादी को पहचान दे रहे हैं। भागलपुर, नालंदा और कई अन्य जिलों के कामगारों के हुनर से उन्हें पहचान और नई उड़ान मिल रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मुजफ्फरपुर में खादी मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में आज से 10 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग मेला शुरू हो गया है। डीएम सुब्रत सेन ने इसका उद्घाटन किया। यहां कई जिलों के बुनकर के बनाए गए प्रोडक्ट के सैकड़ों स्टॉल खादी को एक विशेष पहचान दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मुजफ्फरपुर में खादी मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन के बाद डीएम सुब्रत सेन ने खादी मेला में लगे हुए कई स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जिलों के लगे खादी के कपड़े के स्टाल को लेकर जानकारी ली। बुनकर द्वारा बनाए गए स्टॉल के उत्पाद की भी जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने कहा कि यहां पर एक छत के नीचे यह सभी चीजें उपलब्ध कराई गई हैं। जहां खरीददार आसानी से खरीद सकते हैं, वो भी उचित दाम पर।
 

4 of 5
मुजफ्फरपुर में खादी मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जब आप हैंडलूम और इस तरह का सामग्री एक साथ कम देखिएगा, जहां इस तरह की चीजें बनती हैं चाहे वह साड़ी हो या और भी जो वस्त्र हैं जो बहुत तरह का उत्पाद बनता है तो उसमें जो मेहनत लगती है। जो हुनर है या बाहर से लोग आते हैं तो उसकी बहुत तारीफ होती है। जितने भी इसमें कामगार लगे होते हैं, वे स्किल्ड मैन पावर हैं। उनकी इतनी तारीफ होती है। ऐसे में उनको बेहतर बाजार स्थल मिले, उसकी बेहतर ब्रांडिंग हो। उनका जो आय का साधन है जो आय के स्रोत हैं जो आय का एक मापदंड है उसमें लगातार बढ़ोतरी हो, उस दिशा में यह उद्योग विभाग का प्रयास हो रहा है और यह काबिल ए तारीफ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुजफ्फरपुर में खादी मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड का तो निश्चित रूप से मैं सभी स्टेकहोल्डर को बधाई देना चाहूंगा। धन्यवाद देता हूं कि इस तरह के कार्य से देश की देशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। हर दिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और आम लोगों में इसके उपयोग का प्रचलन भी बढ़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें