फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: फर्जी अधिकारी बनकर जाल में फंसाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्त में; बंधक बनाकर जबरन पैसे…

Sat, 17 Aug 2024 06:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने फर्जी अधिकारी बन कर लोगों को टारगेट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मौके से 4 शातिर बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित द्वारा मिली शिकायत के बाद महज 24 घंटे में पुलिस ने सभी आरोपी को धर दबोच लिया है। 

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पुलिस का फर्जी अधिकारी बनकर निशाना बनाने वाले गिरोही के 4 सदस्यों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि अहियापुर थाना क्षेत्र के एक शख्स को कॉल कर जीरोमाइल चौक पर मिलने के लिये बुलाया और फिर युवक को फर्जी ढंग से गिरफ्तार भी कर लिया। इस दौरान पांच घंटे तक उसे गाड़ी में बंधक बनाकर घूमता रहा और फिर मुक्त करने के लिए 50 हजार रुपये जबरन ट्रांसफर कर लिया।

विज्ञापन


इस दौरान गले से सोने की चेन और मोबाइल ले भी लिया। यही नहीं बल्कि बदमाशों ने गाड़ी में 10 हजार का ऑयल भी भरवाया। इसके बाद उसे सदर थाना इलाके में छोड़ दिया और मौके से भागने में सफल रहा। वहीं इसके बाद पीड़ित ने अहियापुर थाने में घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद SDPO टाउन विनीता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की और इसमें गायघाट औराई और बोचहां के 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है यह सभी फर्जी कॉल कर अधिकारी बनकर टारगेट किया करते थे। 


वहीं सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि वादी भी साइबर अपराध में संलिप्त है। वह टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर ठगी करता है। वह भी पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया के साइबर शातिरों के गिरोह से जुड़ा है। उसके संबंध में अलग से जांच चल रही है। यही नहीं बल्कि इनके द्वारा इस प्रकार की साइबर क्राइम को करने के लिये भाड़े पर छात्रों का लेता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें