फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: बोलरो और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, मेले में शामिल होकर घर लौट रहे थे श्रद्धालु, तीन की हालत गंभीर

Wed, 17 Apr 2024 05:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक बोलेरो और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दर्जन लोग घायल हो गए है। इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी पेट्रोल पंप के निकट की है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ऑटो व बोलेरो की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सकरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक बोलेरो और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि रामनवमी के अवसर पर समस्तीपुर के सेउरा मेला से मेला देखकर लौट रहे थे और तभी सकरा के रूपनपट्टी चौक के निकट खड़ी बोलेरो में ऑटो ने टक्कर मार दी थी, जिसमें सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी घायल लोग शिवहर जिला के रहने वाले बताए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
वहीं सब इंस्पेक्टर विवेकानंद झा ने कहा कि रूपणपट्टी एनएच 28 के पास दो वाहनों में टक्कर हुई है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें