फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali News: अपराधियों ने घर के बाहर टहल रहे मुखिया के भतीजे का किया अपहरण, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Thu, 11 Jul 2024 12:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत के मुखिया के भतीजा का कार सवार बदमाशों ने जबरदस्ती अपहरण कर लिया। युवक के अपहरण की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों ने महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग के बाजीतपुर बैंक ऑफ इंडिया के पास सड़क को जाम कर दिया।
 
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर कर्तार गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी रमण लाल साह के पुत्र हर्ष आर्यन अपने साथियों के साथ घर के पास ही सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान मातपुर के तरफ से आए कार सवार चार बदमाशों ने जबरदस्ती हर्ष आर्यण को खींचकर कार में बैठा लिया तथा बरडीहा के तरफ लेकर चले गए।

विज्ञापन


घटना के बाद साथ में टहल रहे युवकों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए तथा महुआ-ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अपहृत युवक के चाचा राघोपुर नरसंडा पंचायत के मुखिया पति मोजेतात साह ने घटना की सूचना पातेपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक जानकारी लेने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरु कर दी। बताया गया कि पुलिस ने डेढ़ घंटे के भीतर युवक को बरडीहा गांव से घायल अवस्था में बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस बरामद युवक को परिजनों को सौंपने के बाद लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर तथा लोगों को समझा कर शांत कराने के बाद सड़क जाम हटाया। इस मामले में अपहृत युवक ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बरडीहा गांव निवासी स्व रामकिशुन राय के पुत्र आदित्य कुमार उर्फ पोल्टी, रामचंद्र राय के पुत्र पप्पू कुमार, कुशल कुमार तथा अन्य के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

युवक ने बताया कि उक्त आरोपितों ने उसे कार से बरडीहा चंवर में ले जाकर हत्या करने के नियत से पिस्टल के बट से मारपीट की तथा चाकू से गले पर हमला कर हत्या करने का प्रयास कर ही रहा था कि मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपित छोड़ कर मौके से फरार हो गए। युवक के गले पर जख्म का निशान देख युवक का पातेपुर पीएचसी में इलाज कराने के बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें