फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपों का मेला: एक घर में इतने सांप और अंडे निकले कि भौंचक रह गए लोग, बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ ऐसा

Thu, 18 Jul 2024 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक घर को सांपों ने अपना बसेरा बना रखा था। रेस्क्यू के दौरान में इंडियन कोबरा प्रजाति के 16 सांप निकाले गए तो वन विभाग की टीम इसको लेकर हैरान हो गई।  
विज्ञापन
बाल्टी में सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरैया प्रखंड के खैरा गांव के निवासी संजीत महतो अपने घर में बीते दो दिनों से सांपों की आवाजाही को देख रहे थे। उन्हें पता नहीं था कि उनके घर में सांपों ने बसेरा बना लिया है। दर्जनों की संख्या में सांप पल रहे और इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई।

विज्ञापन



स्थानीय ग्रामीण किशोर कुणाल घर पहुंचे तो देखकर हैरान हो गए। इसके बाद इस मामले की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग और वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने इस दौरान 3 घंटे से अधिक रेस्क्यू कर 16 सांपों को तीन कमरे से निकाला। सभी ने अपना ठिकाना बना रखा था। इस दौरान घर में 32 अंडे सांपों के मिले जो जल्द ही बाहर आने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान में मौके पर मौजूद वन विभाग के डॉ राजीव रंजन ने बताया कि एक सूचना मिली थी कि खैरा गांव में एक ग्रामीण के घर को सांप ने ठिकाना बनाया हुआ था। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घर की जांच पड़ताल की तो देखा की कई बिल बने हुए हैं। सभी में सांप है और इस दौरान तीन कमरे में 16 सांप मिले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें