फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत; दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप

Mon, 04 Mar 2024 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger Hindi News: हवेली खड़गपुर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
मछली की दुकान में मृत मिला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर में बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे एक युवक की रास्ते में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह मिली। सूचना पर खड़कपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतेठा गांव निवासी घोकल चौधरी के बेटे गिरीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पार्टी मनाने के नाम पर गिरीश को उसके दो दोस्त साथ ले गए थे, उन्हीं लोगों ने हत्या की है। मृतक की मां रेखा देवी ने खड़कपुर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कपिल चौधरी और डिंपल कुमार साह ने उसके बेटे गिरीश की गला दबाकर हत्या की है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि कपिल चौधरी और डिंपल कुमार बर्थडे मनाने की बात कहकर गिरीश को खड़कपुर ले गए थे। उसके बाद देर रात तक गिरीश वापस नहीं लौटा। सुबह कपिल और डिंपल ने मेरे घर आकर बाइक की चाबी और हेलमेट देते हुए कहा कि आपका बेटा मुजफ्फरपुर गंज बाजार स्थित एक मछली दुकान में सोया हुआ है। उसी ने हेलमेट और चाबी घर पर देने को कहा है, यह कहकर दोनों चले गए। काफी देर होने पर जब मेरा बेटा घर नहीं आया तो परिवार के लोग मुजफ्फरपुर गंज मछली दुकान पर गए। वहां देखा कि मेरा बेटा मृत पड़ा हुआ था।

वहीं, घटना को लेकर हवेली खड़गपुर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारण का पता चल पाएगा। वहीं, घटना के बाद से कपिल चौधरी और डिंपल कुमार साह फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें