फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में बाढ़ के पानी से घड़ियाल घर में घुसा, सो रहे बच्चों पर किया हमला; परिजनों ने बांधा, हुई मौत

Tue, 24 Sep 2024 05:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: ग्रामीण सुजीत सिंह ने बताया कि गंगा नदी के किनारे बसे गांवों में अक्सर बाढ़ के दौरान ऐसे जीव-जंतु बाहर निकल आते हैं और कई बार लोगों पर हमला भी कर देते हैं।
विज्ञापन
घड़ियाल ने घर में घुसकर बच्चों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में सदर प्रखंड के मोहली पंचायत में बाढ़ के पानी के साथ एक घड़ियाल एक घर में घुस गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना बुद्धन्न मरर टिकारामपुर टोला निवासी सुजीत सिंह के घर की है। जहां देर रात घड़ियाल ने घर में सो रहे बच्चों पर हमला कर दिया। उसके बाद परिजनों ने जैसे-तैसे उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान घर के तीन बच्चे चौकी पर सो रहे थे। अचानक घड़ियाल घर में घुस आया और सोए हुए बच्चों में से एक पर हमला कर दिया। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वालों की नींद खुल गई और उन्होंने तुरंत घड़ियाल को रोकने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने घड़ियाल के मुंह को रस्सी से बांध दिया, ताकि वह किसी और पर हमला न कर सके या घर से बाहर भाग न जाए।
 
घड़ियाल को बांधकर परिवार ने रात भर उसे वहीं रखा। लेकिन अगले दिन सुबह जब उन्होंने रस्सी हटाई, तो घड़ियाल की मौत हो चुकी थी। उसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर मृत घड़ियाल को गंगा नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

 
ग्रामीण सुजीत सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण गांव में चार-पांच फुट तक पानी भर गया है, जिससे घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। यह घटना इसी बाढ़ के कारण हुई, जब घड़ियाल बहकर गांव में घुस आया। सुजीत सिंह ने बताया कि गंगा नदी के किनारे बसे गांवों में अक्सर बाढ़ के दौरान ऐसे जीव-जंतु बाहर निकल आते हैं और कई बार लोगों पर हमला भी कर देते हैं।
 
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा के उपाय किए जाएं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें