फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger News: शॉर्ट सर्किट के चलते मवेशी के बथान में लगी आग, छह बकरियों की जलकर मौत, पशुपालक भी झुलसा

Sat, 09 Mar 2024 01:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

बिहार के मुंगेर जिले में पशुओं के बथान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान छह बकरियों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
बथान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में शॉर्ट सर्किट के चलते मवेशी के बथान में अचानक आग लगने से आधा दर्जन बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान पशुपालक भी झुलस गया। दरअसल, मामला जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओराबगीचा गांव निवासी दिलीप यादव के बथान में अचानक आग लगी। वहीं,  आग लगने के कारण आसपास बंधे आधा दर्जन बकरी की जलकर मौत हो गई। आग के लपटें इतनी तेज थी कि सभी समान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन


आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग जैसे-तैसे आग पर काबू पाना चाहे, लेकिन आग भयावह रूप ले लिया था। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से काबू पाया गया। वहीं, इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन अग्निशमन विभाग की एक भी गाड़ी नहीं पहुंच सकी। लोग जैसे-तैसे आज को बुझाए।

विज्ञापन


वहीं, आग बुझाने के दौरान पशुपालक दिलीप यादव भी आग में पूरी तरह झुलस गया, जिससे उनका शरीर बुरी तरह से जल गया। स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन


वहीं, आग लगने के बारे में जानकारी देते हुए घायल पशुपालक के पुत्र शैलेश कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आग लगने के कारण आधा दर्जन से अधिक बकरी की जलकर मौत हो गई। वहीं, गोदाम में रखे भूसा, धान एवं कपड़ा पूरी तरह से जलकर राख गया है। उन्होंने बताया कि सभी सामान मिलकर लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। परिजनों ने स्थानीय प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें