फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai News: भीषण आग की चपेट में आए 12 से ज्यादा घर, लाखों का सामान जलकर हुआ स्वाहा

Mon, 01 Apr 2024 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai: बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला, जहां आग लगने से एक दर्जन से अधिक घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं इस अगलगी में घर में रखे लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से स्वाहा हो गया।
विज्ञापन
भीषण आग की चपेट में आए 12 से ज्यादा घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना चाकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया बिंदटोली गांव की है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन


20 लाख की संपत्ति जलकर राख
वहीं आग ने इतना विकराल रूप ले रखा था कि आसपास के एक दर्जन से अधिक घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग बुझा नहीं सके। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मी को दी। मौके पर कई पहुंची कई दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर घर वालों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस अगलगी में 20 लाख से अधिक संपत्ति जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें