फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: करंट प्रवाहित तार गिरने से व्यक्ति की तड़प-तड़प कर मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा सड़क जाम

Mon, 26 Aug 2024 05:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

बिहार के शेखपुरा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पर करंट प्रवाहित बिजली का तार गिर गया था, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगंबरपुर गांव में एक किसान पर विद्युत का उच्च प्रवाही तार गिरने से उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने पचना गांव के समीप शेखपुरा-लक्खीसराय मुख्य पथ को जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगंबरपुर गांव निवासी विजेंद्र यादव के 34 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार उर्फ जुली यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन




इधर, सड़क जाम कर हंगामा मचा रहे लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग किया है। परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार सुबह खेत देखने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे की, उच्च प्रवाही तार टूटकर उस पर गिर पड़ा। इस दौरान वह मदद के चिल्लाने लगे, लेकिन आसपास कोई नहीं रहने के कारण उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जब कुछ लोगों की नज़र उस पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने ट्रांसफार्मर से करंट काटकर उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों में चीख पुकार मच गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। वहीं, जाम की सूचना पर पहुंचे सिरारी थाना की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब ढाई घंटे के बाद लोगों ने जाम तोड़ा, जिसके बाद जाम में फंसी वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक चार बच्चों का पिता था, जिसके दो पुत्र और दो पुत्री हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें