फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में कर्मा पूजा के समय तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में मातम

Sat, 14 Sep 2024 02:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: बरहट थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और कोई दोषी होगा तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने कर्मा पर्व की खुशी को मातम में बदल दिया और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
विज्ञापन
मृतका चंचल कुमारी और सिमरन कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के बरहट प्रखंड के काला पत्थर गांव में शनिवार को कर्मा पर्व के दौरान एक हृदयविदारक घटना घटित हुई। यहां कर्मा पूजा के लिए फूल तोड़ने गईं दो सगी बहनें तालाब में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरा गांव मातम में डूब गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, काला पत्थर गांव की 16 वर्षीय चंचल कुमारी और 10 वर्षीय सिमरन भारती अन्य बच्चियों के साथ सुबह-सुबह फूल तोड़ने के लिए पास के तालाब पर गईं। इसी दौरान चंचल कुमारी का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में गिर गई। अपनी बहन को बचाने की कोशिश में सिमरन भी पानी में कूद गई। लेकिन दोनों बहनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही गांव वासियों को दोनों बहनों के पानी में डूबने की खबर मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ स्थानीय युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर दोनों बहनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



 
मृतकों की पहचान चंचल कुमारी और सिमरन भारती के रूप में की गई है। चंचल कुमारी कक्षा 10 की छात्रा थी, जबकि सिमरन भारती कक्षा पांच की छात्रा थी। दोनों सगी बहनें अपने परिवार की आशा और भविष्य थीं। इस दुखद घटना से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की सूचना पाकर बरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। बरहट थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और कोई दोषी होगा तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने कर्मा पर्व की खुशी को मातम में बदल दिया और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें