फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में सुल्तानगंज-तारापुर मार्ग पर सड़क हादसे में छात्रा की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Thu, 01 Feb 2024 03:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर जिले से होकर गुजरने वाले सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य मार्ग पर घर से साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भागलपुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल रेफर कर दिया। जहां भागलपुर ले जाने के क्रम में उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया है, चालक पुलिस हिरासत में है।

प्लस टू महावीर चौधरी शांति नगर उच्च विद्यालय की छात्रा रीना कुमारी अपने गांव कमर गामा से ट्यूशन पढ़ने के लिए तारापुर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही एक बस ने उसे रणगांव यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के समीप ठोकर मार दिया। इस घटना में बस का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर तारापुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। बयान के आधार पर जांच करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बस को जब्त कर लिया गया है और हिरासत में लिए गए चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें