फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गिरिराज का अखिलेश पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, सरमा मामले पर कहा- गजवा ए हिंद की मानसिकता पूरी नहीं होगी

Mon, 02 Sep 2024 07:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Giriraj Singh: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक नाबालिग लड़की का मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में अखिलेश यादव समर्थन में उतर जाते हैं, क्योंकि इन्हें मुसलमानों का वोट लेना है। उन्होंने असम सीएम पर बदरुद्दीन अजमल के बयान पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह का अखिलेश यादव पर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग वोट के सौदागर हैं, जो मुस्लिम वोट के लिए देश को भी बेच देंगे। उत्तर प्रदेश में एक सपा नेता नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फंसा है, जिसका बचाव करने का आरोप अखिलेश यादव पर लग रहा है। इस मामले पर मीडिया के सवाल पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव मीठा-मीठा गप-गप और तीखा-तीखा थू-थू करने वाले लोग हैं।

विज्ञापन

 

अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक नाबालिग लड़की का मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में अखिलेश यादव समर्थन में उतर जाते हैं, क्योंकि इन्हें मुसलमानों का वोट लेना है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई बलात्कारी (दुष्कर्मी) होगा तो उसके संबंध में कहेंगे कि उसको जानबूझकर फंसाया जा रहा है। ये लोग मुस्लिम वोट के लिए देश को बेच लेने वाले लोग हैं।
 

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
वहीं, असम के मुद्दे पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर बदरुद्दीन अजमल के बयान पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत में कभी भी गजवा ए हिंद की मानसिकता पूरी नहीं होगी। चाहे इसके लिए जान की बाजी ही क्यों न लगानी पड़े। दरअसल, बदरुद्दीन अजमल ने असम के सीएम को हिटलर कहने के साथ-साथ सरकार को कम ही दिनों तक चलने वाली सरकार बताया था। उन्होंने कहा था कि उसके बाद वहां नमाज भी पढ़ी जाएगी और मदरसे भी खुलेंगे।
 
विज्ञापन

भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सीमांचल के इलाके में लगातार घट रही हिंदुओं की संख्या को लेकर चिंतित गिरिराज सिंह ने कहा कि वह सीमांचल में वस्तुस्थिति को जानने के लिए दौरा करेंगे। गौरतलब है कि अपने दौरे पर बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को बेगूसराय के कारगिल भवन में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गिरिराज ने पत्रकारों से बात कर विपक्ष और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें