फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में नहाते वक्त पोखर में चार बच्चे डूबे, चचेरे भाई-बहन की मौत; परिजनों में पसरा मातम

Mon, 29 Jul 2024 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई में नहाने के दौरान चार बच्चे पोखर में डूब गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया। लेकिन दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इसका कारण गांव के खराब पड़े नलजल और चापाकल बताए जा रहे हैं। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मृतक दोनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई के सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार को नहाने के दौरान पोखर में चार बच्चे डूब गए। उसके बाद स्थानीय युवकों द्वारा पोखर में छलांग लगाकर चारों बच्चों को बाहर निकला गया। इसके बाद दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। मृतक बच्चों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड-10 निवासी अनिल मांझी के बेटे छोटकू कुमार (8) और विनोद मांझी की बेटी विद्या कुमारी (9) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर मोहल्ला स्थित महादलित टोला में पिछले एक महीने से नलजल और चापाकल खराब पड़ा हुआ है। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय जन प्रतिनिधि को दी गई है। इसके बावजूद नलजल और चापाकल को ठीक नहीं कराया गया। इस वजह से मजबूरन महादलित टोले के लोगों को बेला पोखर में रोजमर्रा के कार्य के लिए जाना पड़ता है।

विज्ञापन


इसी बीच सोमवार को अनिल मांझी की सुनैना कुमारी (11) बर्तन धोने के लिए बेला पोखर गई थी। तभी उसके पीछे-पीछे उसका छोटा भाई छोटकू कुमार, चचेरी बहन विद्या कुमारी और दो अन्य बच्चे भी पोखर में पहुंच गए और नहाने लगे। इसी दौरान चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए। चारों बच्चे को पोखर में डूबता देख सुनैना कुमारी शोर मचाने लगी। तभी आसपास के कई युवकों ने छलांग लगाकर दो बच्चों को निकाल लिया, लेकिन छोटकू कुमार और विद्या कुमारी गहरे पानी में चले जाने के कारण काफी देर तक नहीं मिले। इसके बाद युवकों ने लगभग 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को गहरे पानी से निकाल लिया।
विज्ञापन


उसके बाद आनन-फानन में दोनों बच्चों को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसर गया। दोनों मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें