फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शेखपुरा में मामूली विवाद में सहोदर भाई ने भाई की गोली मार की हत्या, परिजनों में कोहराम

Wed, 09 Oct 2024 10:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

बिहार के शेखपुरा में बुधवार देर शाम बड़े भाई ने अपने 30 साल के छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लहना गांव निवासी उमेश महतो के बेटे सुनील महतो उर्फ सुड्डू के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के शेखपुरा जिले में करंडे थाना क्षेत्र के लहना गांव में एक सहोदर भाई ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन



मृतक के परिजन

बता दें कि घटना के बाद परिजनों में कोहराम बना हुआ है। मृतक की पहचान उमेश महतो के पुत्र 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। जबकि मारने वाला मृतक का बड़ा भाई सुभाष महतो है। मृतक का हाल फिलहाल में शादी हुआ था और एक वर्ष की पुत्री भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर है और काफी तेज तर्रार था, जिस वजह से उनके पिता घर की सभी जिम्मेदारी उसे दे दिया था और उसके सलाह के बिना घर में कोई कार्य नहीं होता था, जिस वजह वह बड़े भाई के आंखों में खटकता था। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम बड़े भाई ने विवाद शुरू कर दिया, जिसे लोग समझाने बुझाने में लगे हुए थे। इसी दौरान बड़े भाई ने देशी कट्टा से उसे गोली मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें