फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger: सोती नदी पार करने के दौरान डूबा शख्स, ससुराल जा रहा था…नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की थी शुरू

Sun, 28 Jul 2024 04:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger: धरहरा थानान्तर्गत टाल क्षेत्र के सोती नदी में डूबने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक महरना सुगंठिया गांव निवासी रामधनी चौधरी का पुत्र संजय चौधरी था। 
 
विज्ञापन
छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार की शाम सात बजे घर से हेमजापुर ससुराल पत्नी को लाने की बात कहकर निकला। उस समय घर मे मृतक की चारो बच्चे मौजूद थे। वह घर से पैदल ही टाल क्षेत्र के रास्ते ससुराल को निकला। इसी क्रम मे सोती नदी पार करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


देर रात तक पति के ससुराल नही पहुंचने पर पत्नी वीणा देवी ने काफी खोजबीन की। परंतु कुछ पता नहीं चला। सुबह में किसानों ने नदी में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। तब जाकर घरवालों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और मामले की जांच मे जुट गई।

साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर मृतक के परिजन को मुखिया रेखा देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए दिए। वहीं इस संबंध मे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें