फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसाल है यह परिवार : बेटे को सांप से बचाने में उससे भिड़ गया पिता, पति को जूझते देख पत्नी ने जिंदा पकड़ लिया

Sun, 28 Jul 2024 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News : कहीं पिता पुत्र की हत्या कर रहा, कहीं बेटा बाप की, कहीं पत्नी पति की तो कहीं बीवी शौहर की... लेकिन, बिहार से सामने आ रही यह खबर बता रही कि परिवार किसे कहते हैं और सांप के रूप में भी संकट सामने हो तो लड़ा कैसे जाता है।
विज्ञापन
सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ की एक घटना ने हर किसी को सकतें में डाल दिया है। जिसे सुन और देखकर हर कोई आश्र्यचकित ही नहीं उसकी आंखे भी फटी की फटी रह गईं। दरअसल इस घटना में एक पिता ने अपने बेटे को सांप के काटने से बचाने के लिए जान की बाजी लगाकर सांप को पकड़ लिया, लेकिन सांप ने बेटे के बदले पिता को अपना निशाना बना लिया। जिससे पिता की हालत गंभीर हो गईं। सांप काटने से पिता की इस हालत को देखकर पत्नी से नहीं रहा गया तो पत्नी ने पति की जान बचाने के लिए सांप को जिंदा पकड़ लिया और घायल पति के साथ सांप को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गई।

विज्ञापन


इस घटना में सांप काटने से गंभीर रूप से बीमार पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं पति की जान बचाने के लिए जहरीले सांप को पकड़ने का साहस दिखाने वाली महिला की साहस की हर तरफ चर्चा हो रही है। सदर अस्पताल में सांप लेकर जैसे ही महिला पहुंची, वैसे ही सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

यह पूरी घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पोखारिया झोपड़पट्टी की है। बताते चले की पोखरिया के झोपरपट्टी में रहने वाले करण कुमार ने घर के पास बच्चें खेल रहें। अपने बच्चे के एकदम पास में सांप को देखकर बेटे की जान बचाने के लिए सांप को पकड़ लिया। इस घटना में करण ने अपने बेटे की जान तो बचा लिया पर सांप ने उसे काटकर जख्मी कर दिया। उसकी हालत खराब होने लगीं। जिसके बाद अपने पति की इस हालत को देखकर पत्नी को रहा नहीं गया और उसने साहस का परिचय देते हुए सांप को पकड़ लिया। जिसके बाद सांप को एक बाल्टी में रखकर महिला पति के इलाज के लिय सदर अस्पताल पहुंच गईं। जिसके बाद पति को डाक्टरों ने इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें