फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, जेडीयू-राजद को मोदी ने कहा 'थ्री इडियट'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार का वर्तमान चुनावी संग्राम बेशक राजनीतिक इतिहास में अलग मायनों में दर्ज हो लेकिन यह अपने गिरते संवादों और भाषा के अमर्यादित होते स्तर के लिए भी जाना जाएगा।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री मोदी पर चर्चित फिल्म थ्री इडियट के गाने की पैरोडी के जरिए हमला करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री ने उसी अंदाज में जवाब दिया। मोदी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश ने नया काम शुरू किया है मुशायरे और कविता पाठ का।

जिसे वो अपने तीन चार दरबारियों के बीच में ही बैठकर करते रहते हैं। मोदी ने नीतीश से एक कदम और आगे बढ़कर कहा कि ये गठबंधन भी तीन दलों का है जिसमें राजद, जेडीयू और तीसरा कांग्रेस है जो बिल्कुल थ्री इडियट की तरह है।
विज्ञापन

पहले सरकारें विकास से बनती थी अब जंतर मंतर से बन रही हैं

मोदी ने रैली के दौरान विकास के मुद्दे के साथ-साथ नीतीश पर जमकर हमले किए। कहा- पहले सरकारें विकास से बना करती थी अब जंतर मंतर से बनती हैं। आप 21वीं सदी में जा रहे हैं और सहारा तंत्र मंत्र का ले रहे हैं।

मोदी ने जनता से सवाल किया क्या मंत्र तंत्र उनको बचा सकता है, जंतर मंतर से उनकी नैया पार हो सकती है। अब हिंदुस्तान के लोगों को यह तय करना है कि उन्हें मंत्रतंत्र चाहिए या लोकतंत्र चाहिए। नीतीश कुमार पर कहा कि कल नीतीश जी को हमने नई प्रै‌क्टिस करते देखा, मुशायरा कर रहे थे।

उन्होंने सोचा कुछ दरबारियों को बुलाकर कविता पाठ करेंगे। दरबारी भी ऐसे कि कविता पूरी होने से पहले ही बोल उठते वाह-वाह। मैं हैरान रह गया कि अपने पहले मुशायरे में ही थ्री इडियट का गीत क्यों ले आए। हम जानते हैं कि महास्वार्थबंधन में भी तीन दल हैं कांग्रेस जेडीयू और राजद।
विज्ञापन

बिहार के लिए फिर दोहराया छह सूत्रीय एजेंडा

मोदी ने तंज कसा कि नीतीश जी अगर इसकी प्रैक्टिस है तो 8 नवंबर के बाद आपके लिए अवसर बन जाएगा और आप अपने दुख के गाने गाते रहना।

मोदी ने बिहार के लिए फिर अपना छह सूत्रीय एजेंडा दोहराया। कहा तीन सूत्रीय एजेंडा बिहार के लिए है और तीन सूत्रीय बिहार की जनता के लिए। अगर हमारी सरकार आती है तो हम मजबूती से इस एजेंडे को लागू करेंगे।

बिहार के लिए तीन सूत्रीय एजेंडे में बिजली, पानी और सड़क हैं तो जनता के लिए तीन सूत्रीय एजेंडे में पढ़ाई, कमाई और दवाई है। जिससे हर किसी का विकास हो सकेगा। मोदी ने लोगों से अपील की कि पहले और दूसरे चरण की तरह ही तीसरे और बाकी चरणों में बढ़ चढ़कर मतदान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें