फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कोर्ट के बाहर बदमाशों ने एक बुजुर्ग को मारी गोली, मची भगदड़, जानें पूरा मामला

Thu, 29 Feb 2024 03:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar News: बिहार के आरा सिविल कोर्ट के पास आज उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब दो बाइक पर सवार करीब चार से पांच की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को सरेआम गोली मारकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार घायल बुजुर्ग आरा सिविल कोर्ट में एक पूर्व के हत्या मामले में नामजद आरोपी था और वो आज उसी केस की तारीख में पेशी के सिलसिले में आया हुआ था। इसी बीच हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


मामला नगर थाना क्षेत्र के आरा सिविल कोर्ट कैंपस के ठीक सामने का है। घायल उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी स्वर्गीय डिग्री चौधरी के 62 वर्षीय पुत्र गोपाल चौधरी है, जिन्हें घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां फिलहाल चिकित्सक की देखरेख में जख्मी का इलाज किया जा रहा है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
इधर कोर्ट कैंपस के ठीक सामने हुई गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन


घायल के बेटे ने दी जानकारी
घायल बुजुर्ग गोपाल चौधरी के बेटे गौतम चौधरी ने बताया कि 2016 में बेलाउर के हेमंत चौधरी हत्या मामले में उसके पिता आरोपित है, उसी केस में वो अपनी तारीख पर कोर्ट आये थे। कोर्ट कार्य समाप्त होने के बाद जैसे ही गोपाल चौधरी अपने बेटे गौतम चौधरी के साथ बाहर निकले, वैसे ही 5 से 6 की संख्या में हथियार से लैस बदमाश फायरिंग करने लगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें