फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी से 20 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर गोली मारने की धमकी दी

Mon, 03 Apr 2023 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया में नरकटियागंज नगर के निवासी गल्ला व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी है। इसे लेकर व्यवसायी ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
शिकारपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में नरकटियागंज नगर के हरदिया चौक निवासी गल्ला व्यवसायी से बदमाशों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही रंगदारी की रकम न देने पर गोली मारने की धमकी दी है। इसके बाद से व्यवसायी का पूरा परिवार दहशत में है। इसे लेकर हरदिया चौक वार्ड 19 निवासी व्यवसायी कपिलदेव साह ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि शिकारपुर पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह कपिलदेव को दरवाजे पर एक चिठ्ठी मिली। चिठ्ठी में लिखा था कि तुम्हारे घर पर शादी है। बेटा-पोता की सलामती चाहते हो तो 20 लाख रुपये की रंगदारी दो। रंगदारी की रकम हरदी माई स्थान पर पहुंचा देना। ऐसा न करने पर प्रॉपर्टी डीलर राजेश श्रीवास्तव की जिस तरह हत्या हुई थी, उससे भी बुरा अंजाम होगा।

एफआईआर के मुताबिक, चिठ्ठी पढ़ने के बाद उसने समझा कि किसी ने उसके साथ मजाक किया है, क्योंकि वह आलू-प्याज का होलसेल व्यापारी है। इतनी रकम न ही वह दे सकता है और न ही उसके पास है। इसके बाद उसने चिट्ठी की बात को नजरअंदाज कर दिया। उसके बाद लगातार दो दिन चिठ्ठी फेंकी गई। उसके बाद वह डर गया। चिठ्ठी के बाद दो अप्रैल को एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। कॉलर ने कहा कि चिठ्ठी मिलने के बाद रुपये क्यों नहीं भेजे। फिर उसने गाली देते हुए 20 लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद कपिलदेव ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बहुत जल्द बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें