फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पारिवारिक कलह बना 'काल', दो मासूम बच्चों संग मां ने खाया जहर, मौत न होने पर काटा गला

Mon, 03 Apr 2023 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सुपौल के नदी थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में उसकी छह साल की बेटी की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे की हालत गंभीर है। महिला पति के दूसरी शादी करने काफी परेशान थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल के नदी थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। साथ ही आठ साल के बेटे और खुद का भी गला काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में महिला की छह साल की बेटी वैष्णवी कुमारी की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे की हालत गंभीर है। मामला सुपौल नदी थाना इलाके के कदमाहा वार्ड 9 का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सौरभ सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल महिला और उसके बेटे का इलाज दरभंगा में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। दो साल पहले उसके पति संजीत को दिल्ली में मजदूरी करने के दौरान ही किसी लड़की से प्यार हो गया। फिर दिल्ली में ही उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी के साथ संजीत पिछले दो साल से दिल्ली में ही रह रहा है। दूसरी शादी करने के बाद वह पहली पत्नी के पास लौट कर आया ही नहीं। इन्हीं बातों को लेकर महिला काफी तनाव में रहती थी और आर्थिक तंगी को झेल रही थी। महिला की सास भूकनी देवी घर से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर कदमाहा चौक पर चाय की दुकान चलाती है ताकि परिवार का गुजारा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें