बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए गए। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ दिया है। यह मामला पुनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। काफी समझाने-बुझाने के बाद बात नहीं बनी तो पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता के आवेदन पर थाने में एफआईआर कराई गई है। उसमें गांव के ही किशन देव राय उर्फ बिल्टू (47) और उसके दो बेटों को आरोपी बनाया गया है।
एफएईआर के मुताबिक, आरोपी युवक शादी का झांसा देकर कई महीनों से शारीरिक संबंध बना रहा था। लड़की जब भी शादी की बात करती तो वह रुकने के लिए बोलता था। आरोपी की उम्र करीब 47 साल है और नाबालिग 16 साल की है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पत्नी की मौत हो जाने की बात कहकर उससे शादी करने का झांसा देता था। इस तरह वह झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब इसकी जानकारी उसके परिजनों को मिली तो 30 मार्च 2023 को उन्होंने आरोपी के घर जाकर इसकी शिकायत की। इसके बाद आरोपी अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर उसके परिवार वालों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा और घर से भगा दिया। इसके बाद हार थक कर इसकी शिकायत रविवार को पुनौरा थाना पुलिस से की है।
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की। वहीं, पीड़ित नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता तीन माह की गर्भवती है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।