फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में एक साथ बिक रही दवा-दारू; पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

Fri, 29 Sep 2023 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Police: वैशाली में पुलिस ने दवा और शराब की एक साथ बिक्री करने के मामला का भंडाफोड़ किया है। शराब माफियाओं ने शराब बेचने के ऐसे-ऐसे तरीके ईजाद कर लिए हैं, जिन्हें देखकर पुलिस भी चकरा जाती है। ऐसा ही मामला वैशाली से सामने आया है, जिसकी पुलिस ने भी कोई उम्मीद नहीं की थी।
विज्ञापन
सराय थाना पुलिस ने दवा की दुकान में शराब बेचने का किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली में पुलिस ने दवा और शराब का एक साथ कारोबार करने के मामले का खुलासा किया है। पूरा मामले सराय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा का है। जहां वैशाली LTF और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दवा की दुकान से 783 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सोनवर्षा के मटियारा टोक निवासी पूर्व शराब कारोबारी बबलू उर्फ बलुआ, गब्बर राय और सुरज कुमार तीनों पिता राजन राय और पवन राय पिता विंदेश्वर राय ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी हुई है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने कहा कि होम्योपैथिक दवा की दुकान है और दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने जब दरवाजा को खुलवाया तो दवा कि जगह दारू निकलने लगी। वहीं, कारोबारी पुलिस की आहट पाकर मौके से भाग निकले। पुलिस शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें