फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जिस रिटायर्ड आईपीएस ने एएसपी की लगाई थी क्लास, उनके भतीजे की हत्या; पूर्व सीएम का पोता था गौतम

Fri, 29 Sep 2023 03:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar Police : पूर्व मुख्यमंत्री के पोते और रिटायर्ड आईपीएस के भतीजे को अब अपराधियों ने निशाना बनाया है। पिछले दिनों रिटायर्ड आईपीएस और पूर्व गवर्नर ने जिस जिले की एएसपी की क्राइम पर क्लास लगाई थी, वहीं यह मर्डर हुआ है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में जिस रिटायर्ड आईपीएस और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने एएसपी की क्लास लगा दी थी, उनके ही भतीजे की हत्या कर दी गई है।  लगातार बढ़ते अपराध के जद में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिंहा और नागालैंड-केरल के पूर्व राज्यपाल  व कांग्रेस के वरीय नेता निखिल कुमार का पैतृक गांव औरंगाबाद का पोईंवां भी आ गया है। गोतियां परिवार में रिश्तें में पूर्व मुख्यमंत्री के पौत्र और पूर्व राज्यपाल के भतीजा लगने वाले युवक की हत्या हो गयी है। शुक्रवार को युवक की लाश पोईंवां गांव से 45 किमी. दूर गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में एनएच-16 जीटी रोड से उतर सड़क किनारे से बरामद की गई है। मृतक गौतम कुमार सिंह(42) औरंगाबाद  मुफ्फसिल थाना के पोइवा गांव निवासी उपेंद्र सिंह का पुत्र था।

विज्ञापन


अपने गांव पोईंवां जाने के लिए बाइक से निकला था
बताया जाता है कि गौतम बुधवार को औरंगाबाद शहर से अपने गांव पोईंवां जाने के लिए बाइक से निकला था। शाम तक गांव नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद रहने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका होने पर खोजबीन शुरू की। परिवार और रिश्तेदारों में में पता करने के बावजूद कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने गुरुवार को औरंगाबाद मुफ्फस्सिल थाना में गौतम के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के अगले दिन शुक्रवार को परिजनों को पता चला कि गया जिले में आमस प्रखंड मुख्यालय के पास एनएच-16 के किनारे उत्तर में सड़क के चाट में एक युवक की लाश पड़ी है।

अपराधियों ने गला दबाकर कर दी युवक की हत्या
शव देखने वालों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या गला दबाकर और सिर पर घातक प्रहार कर की गई है। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर डेडबॉडी की पहचान की। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद गया जिले की आमस पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आमस थाना की पुलिस हत्यारों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में लगी है। हत्या के कारणों का अभी पता नही चल सका है। 
विज्ञापन


गौतम अपने माता-पिता का इकलौता संतान था
इधर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का रो-रोकर कहना है कि इतने सीधे सादे युवक की किसी से क्या दुश्मनी थी। किसने और क्यो उसकी हत्या कर दी। गौतम अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। वह अपने बच्चें को पढ़ाने के लिए औरंगाबाद शहर के बिजौली रोड में किराये पर अपनी पत्नी सोनाली सिंह और दो बच्चों (बेटी 7 वर्ष, बेटा 4 वर्ष) के साथ रहता था जबकि माता-पिता गांव पर ही रहते थे। हादसे के पहले गौतम के माता पिता किसी काम से झारखंड के फुसरो गये हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें