फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आरा में स्कूल पर गिरी बिजली; 24 से ज्यादा छात्राएं गंभीर रूप से झुलसीं, अस्पताल में कराईं गई भर्ती

Thu, 11 Jul 2024 07:48 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

बिहार के आरा में स्कूल पर बिजली (ठनका) गिरने से 24 से ज्यादा छात्राएं घायल हो गई हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत छात्राएं - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में स्कूल पर बिजली (ठनका) गिरने से 24 से ज्यादा छात्राएं घायल हो गई हैं। इस घटना के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना तरारी के बड़कागांव प्लस टू विद्यालय की है। घटना के बाद घायल छात्राओं को तरारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कई छात्राओं को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है।

विज्ञापन


छुट्टी होते ही होने लगी बारिश 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार की शाम तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव स्थित प्लस-2 विद्यालय में शाम तकरीबन 4 बजे के आसपास जब स्कूल की छुट्टी हो रही थी,.उसी समय अचानक आसमान में तेज गर्जन हुई और एकाएक आकाशीय बिजली स्कूल कैंपस में गिर पड़ी.स्कूली छात्राएं कुछ समझ पाती, इससे पहले वह एक एक कर करीब दो दर्जन छात्राएं ठनके की चपेट में आ गई जिससे सभी जख्मी हो गई। ठनका गिरने की सूचना मिलते ही घायल छात्राओं के परिजन और स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। तेज गर्जन के साथ ठनका गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए और घायल सभी छात्राओं को तुरंत इलाज के लिए तरारी सीएचसी लेकर आये। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर और नर्सो की कमी की वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

आरा सदर अस्पताल अलर्ट मूड पर
इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल कई छात्राओं को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद अहसन भी अधिकारियों के साथ तरारी पीएसचसी पहुंचे और बच्चों का हाल समाचार लिया। चिकित्सकों का कहना है कि आरा सदर अस्पताल को हाइ अलर्ट मूड पर रखा गया है। फिलहाल आरा सदर अस्पताल में 7 छत्राओं का इलाज गम्भीर हालत में इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि कई छात्राओं को इलाजकर वापस घर भेज दिया गया है 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें