फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया होकर समस्तीपुर पहुंचाई जा रही शराब की खेप, पुलिस ने धर दबोचा; वाहन चालक गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: खगड़िया पुलिस ने तस्करी के लिए समस्तीपुर पहुंचाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गुरुवार को पुलिस ने सफेद हुंडई कर से 131.76 लीटर विदेशी शराब जप्त की है।
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया होकर समस्तीपुर पहुंचाई जा रही शराब की खेप को पुलिस ने पकड़ा है। जबकि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत बिथान थाना क्षेत्र के कुआं गांव निवासी दिलबर यादव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त शराब की खेप बेगूसराय से ली गई थी, जिसे खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के रास्ते समस्तीपुर जिले के बीत। बिथान में डिलीवर करनी थी। 

विज्ञापन


दो घंटे से पुलिस थी तैयार
बता दें कि बरामद शराब की खेप को लेकर अलौली थाना पुलिस को पहले से इसकी सूचना मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने थाने के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। करीब 2 घंटे बाद जब उक्त सफेद हुंडई कर चेकिंग पोस्ट को देखकर रुक गई तो पुलिस ने शक के आधार पर वाहन को जांच किया। जहां से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें