मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक के ठिकाने पर छापेमारी की है। युवक पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करने का संदेह है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। देश की सुरक्षा से जुड़े एक बेहद संवेदनशील और संदिग्ध मामले में आईबी की विशेष टीम ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से एक संदिग्ध युवक के ठिकाने पर छापेमारी शुरू की। केंद्रीय एजेंसी की इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, मधुबनी थाना क्षेत्र का रहने वाला यह युवक कथित तौर पर किसी देशविरोधी संगठन या संदिग्ध समूह से जुड़ा हुआ था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां साझा कर रहा था। इसकी भनक लगते ही यह युवक केंद्रीय एजेंसी आईबी के रडार पर आ गया। पुख्ता डिजिटल सबूत और इनपुट मिलने के बाद आईबी की टीम ने स्थानीय पुलिस को विश्वास में लेकर या अपने स्तर पर मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित युवक के घर पर अचानक दबिश दी।
टीम ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे किसी गुप्त स्थान पर रखकर गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आईबी की टीम ने युवक का मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। इनकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच की जा रही है।