फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhepura Crime: जमीन विवाद में 70 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 Sep 2023 05:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura Crime: बिहार के मधेपुरा जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में आपसी जमीन विवाद में एक 70 साल के व्यक्ति की सोए हुए अवस्था में गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। मामला चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित धरहरा टोला का है। यहां रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दीपनारायण सिंह नामक व्यक्ति की सोए हुए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक दीपनारायण सिंह और पड़ोस में रहने वाले सुभाष सिंह से करीब दो साल से भूमि विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर पूर्व में भी चौसा थाना में मामला दर्ज था। वहीं, बीते 14 सितंबर को भी दोनों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी, जिसमें सुभाष सिंह के गुर्गों ने दीपनारायण सिंह को जान से मारने की धमकी दिया था।

परिजनों के मुताबिक, भूमि विवाद में ही बुजुर्ग दीपनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या की गई। हालांकि, हत्या के बाद मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है। बहरहाल, घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज के नवपदस्थापित एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई। तत्काल पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। आवेदन प्राप्त होते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना में शामिल दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें