लव जिहाद के खिलाफ जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के सरोजा पंचायत का है, जहां गुंजन कुमारी नाम की एक महादलित लड़की को मोहम्मद आसिफ नामक लड़के ने साधु का भेस बनाकर पहले उससे संपर्क बढ़ाया और फिर उसको लेकर फरार हो गया। गुंजन कुमारी के लापता होने के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस लापता लड़की को ढूंढकर लाये और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
प्रशासन पर गरजे गिरिराज
घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पीड़ित परिजनों से और फिर ग्रामीणों से मुलाकात की। गिरिराज सिंह ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना की जानकारी जिले के डीएम और एसपी को दे दी गई है। जिला प्रशासन ने भी जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है। यदि जिला प्रशासन इस कार्य में लापरवाही बररती है तो ग्रामीणों के साथ-साथ सांसद गिरिराज सिंह भी आंदोलन में उतरेंगे। गिरिराज सिंह ने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि आज बिहार सरकार वोट की राजनीति के लिए एक तरफ जहां हिंदू में फूट डालकर अपना वोट बैंक सीधा करने की फिराक में है तो वही मुसलमान के द्वारा किए गए असामाजिक कार्यों को नजरअंदाज कर रही है ताकि इससे मुसलमानों का वोट भी उन्हें मिल सके।
ग्रामीणों ने आन्दोलन की दी चेतावनी
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मेरी लापता लड़की की खोजबीन करे और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। ग्रामीणों नने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर पुलिस प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरतेगी तो आम जनता पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जन आन्दोलन करने को विवश हो जायेगा।