फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गेरुआ धारण कर हिंदू लड़की को ले भागा मुस्लिम युवक तो गरजे गिरिराज; सरकार से कहा- खोजकर लाओ, वरना....

Sun, 08 Oct 2023 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Love Jihad : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के अफसरों को सीधे शब्दों में कहा है कि वह लव जेहाद की शिकार हिंदू लड़की को खोजकर नहीं लाए। गेरुआ धारण कर लड़की को भगा ले जाने वाले को उन्होंने जातीय जनगणना के आंकड़ों से भी जोड़ा।
विज्ञापन
बेगूसराय में गरजते गिरिराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक बार फिर लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है जिसमें दूसरे समुदाय के एक युवक पर हिंदू की तरह टीका और गेरुआ गमछा लेकर एक दलित समुदाय की लड़की को बहलाकर गायब करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर जिला प्रशासन के साथ-साथ बिहार सरकार को घेरते हुए कहा है कि आंकड़ों में मुसलमान समुदाय के लोगों को 18% दिखाया गया है। ऐसे में इस तरह के मामले सामने आएंगे ही इसमें कोई संदेह नहीं है। वहीं उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लव जिहाद के माध्यम से बहलाई फुसलाई गई लड़की को जिला प्रशासन तुरंत बरामद नहीं करती है तो वह आम ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेंगे और फिर इसकी पूरी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लव जिहाद के खिलाफ जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के सरोजा पंचायत का है, जहां गुंजन कुमारी नाम की एक महादलित लड़की को मोहम्मद आसिफ नामक लड़के ने साधु का भेस बनाकर पहले उससे संपर्क बढ़ाया और फिर उसको लेकर फरार हो गया। गुंजन कुमारी के लापता होने के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस लापता लड़की को ढूंढकर लाये और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

प्रशासन पर गरजे गिरिराज 
घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पीड़ित परिजनों से और फिर ग्रामीणों से मुलाकात की। गिरिराज सिंह ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना की जानकारी जिले के डीएम और एसपी को दे दी गई है। जिला प्रशासन ने भी जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है। यदि जिला प्रशासन इस कार्य में लापरवाही बररती है तो ग्रामीणों के साथ-साथ सांसद गिरिराज सिंह भी आंदोलन में उतरेंगे। गिरिराज सिंह ने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि आज बिहार सरकार वोट की राजनीति के लिए एक तरफ जहां हिंदू में फूट डालकर अपना वोट बैंक सीधा करने की फिराक में है तो वही मुसलमान के द्वारा किए गए असामाजिक कार्यों को नजरअंदाज कर रही है ताकि इससे मुसलमानों का वोट भी उन्हें मिल सके।

ग्रामीणों ने आन्दोलन की दी चेतावनी 
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मेरी लापता लड़की की खोजबीन करे और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। ग्रामीणों नने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर पुलिस प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरतेगी तो आम जनता पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जन आन्दोलन करने को विवश हो जायेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें