Bihar : पुष्पम प्रिया इस बार लोक सभा चुनाव नही लड़ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर से जग जरुर गई हैं। उन्होंने सीएम और पीएम मोदी पर तंज कसा है। लिखा है- 'बड़ सुख सार पाओल तुअ तीरे...बिहार की राजनीति में भी और गंगा में बहुत पानी बहना अभी बाक़ी है।
प्लूरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी भले चुनाव नही लड़ रही हैं लेकिन वह गाहे बगाहे सोशल मीडिया पर राजीतिक दलों के नेताओं पर आए दिन अपनी प्रतिक्रिया देती रहती है। एक दिन पहले पुष्पम प्रिया पटना पहुंची थी जहां उन्होंने गंगा किनारे प्रणाम करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'बड़ सुख सार पाओल तुअ तीरे….; बिहार की राजनीति में भी और गंगा में बहुत पानी बहना अभी बाक़ी है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दरभंगा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान समस्तीपुर लोकसभा की एनडीए उम्मीदवार शाम्भवी चौधरी पर तंज कसा। पुष्पम प्रिया ने परिवारवाद पर हमला करते हुए लिखा है कि परिवारवाद - दूधो नहाए पूतो फले! विकास की राजनीति - राम नाम सत है, सब का यही गत है। आगे पुष्पम चौधरी ने लिखा है कि मिथिला को तो सबने मिल कर ठगा है, एम्स क्या जानकी मंदिर तक का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। रामजी आ गए पर सीताजी का वनवास जारी है। मिथिला को तो खोखले वादे ही मिलेंगे पर बिहार के विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ? और नीतीश जी कहाँ हैं? तबीयत बहुत ख़राब है क्या?